Recent Post

Review : Runway 34| Runway 34 रिव्यू,बतौर निर्देशक कैसा रहा अजय देवगन का हवाई सफर

                                                                                    Image Source:IMDb

क्या आपने पहले कभी हवाई जहाज की यात्रा की है? अगर हां तो एक बार फिर से आप आसमान की उड़ान का हिस्सा बन सकते हैं ,और अगर नहीं तो आइए सवार हो जाइए रनवे 34 में सीधे आसमान में लेकिन थोड़ा संभल  कर बैठिएगा क्योंकि मौसम काफी खराब है। 
 रनवे 34 सिनेमाघरों में 29 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। कुछ दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई है और कुछ को फिल्म एवरेज लगी है। 
बतौर निर्देशक अजय देवगन ने काफी अच्छा प्रयास किया है फिल्म को दर्शकों के मध्य उतारने में। फिल्म का 1st हाफ काफी मजेदार है लेकिन 2nd हाफ में आपको कहानी थोड़ा लंबी खिंचती हुई नजर आएगी। 
1st हाफ में आपको देखने को मिलेगा कि कैसे पायलट प्लेन को लैंड करवा पाते हैं या नहीं। 
और 2nd हाफ में प्लेन की लैंडिंग की पूरी जांच। 
बात की जाए अजय देवगन के कैरेक्टर की तो वह पॉजिटिव है या नेगेटिव यह तो आपको पूरी फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा लेकिन फिल्म की कहानी है एक रियल घटना पर आधारित। 


अगस्त 2015 में जेट एयरवेज की फ्लाइट दोहा से कोची जा रही थी जिसमें कि लो विजिबिलिटी के कारण पायलट ने कोच्चि लैंड कराने में असमर्थ था और पायलट ने छह बार प्लेन को लैंड करने की कोशिश की जिसमें वह असफल रहे और सातवीं बा तिरुअनंतपुरम में 250kg फ्यूल के साथ फ्लाइट को लैंड करवाने में सफल रहे। प्लेन में 141 यात्री सवार थे और 8 क्रू मेंबर थे। 
प्लेन में 250 kg ईंधन था जबकि 1500 kg ईंधन होना चाहिए था। तो कुल मिलाकर एक बहुत बड़ी दुर्घटना घटने से बच गई। 

आइए अब जानते हैं

Runway 34 की कहानी और कलाकार संक्षेप में :


Ajay Devgan | अजय देवगन :

फिल्म में अजय देवगन ने कैप्टन विक्रांत खन्ना का किरदार निभाया है जो कि काफी अनुभवी पायलट है जिनके साथ को पायलट है तान्या एल्बा कर्की (रकुल प्रीत सिंह) । Vikrant काफी  Arrogant और अपने पूरे attitude में दिखाई दिये हैं। 

फ्लाइट सही जा रही थी लेकिन कोच्चि से 45 मिनट पहले मौसम खराब होने की वजह से प्लेन को लैंड कराने की जरूरत पड़ती है विक्रांत दो से तीन बार प्लेन को लैंड कराने की कोशिश करते हैं लेकिन असफल रहते हैं जिसके कारण प्लेन का फ़्यूल भी काफी कम शेष रहता है। प्लेन में 150 यात्री सवार हैं। अब प्लेन Skyline 777 को विक्रांत किस तरह लैंड करवा पाते हैं। वह एक हीरो है या फिर एक विलेन ? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आपको रनवे 34 की यात्रा करनी पड़ेगी।

Amitabh Bachchan| अमिताभ बच्चन :

अमिताभ की एंट्री फिल्म में काफी लेट है, लेकिन जब उनकी एंट्री होती है तो आपका पूरा फोकस उन्ही पे रहने वाला है।
रनवे 34 में अमिताभ ने AIB के एक अधिकारी नारायण वेदांत की भूमिका निभाई है जोकि पूरे केस की जांच कर रहे हैं।  अमिताभ में आपको उनके पुरानी फिल्म के किरदारों की झलक भी देखने को मिलेगी। 
बिना किसी संदेह के अमिताभ और अजय देवगन ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है। 

Carryminati | कैरी मिनाटी :

Runway 34 से कैरी मिनाटी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। कैरी मिनाटी एक  Famous भारतीय Youtuber हैं। इसके साथ-साथ ये एक Raper, Comedian और Gamer भी हैं। Carryminati के famous YouTube Channel हैं- Carryminati(कैरी मिनाटी) और CarryIsLive(कैरी इस लाइव) 

Carry पहले ऐसे Youtuber हैं जिनके Channel पर 3 करोड़ subscriber हैं। 

Comments