Recent Post

नरगिस दत्त के 93वें जन्मदिन पर डालते हैं नजर उनके जीवन के कुछ दिलचस्प पहलुओं पर | Nargis Dutt 93rd Birth Anniversary Unknown Facts

नरगिस दत्त 93rd birth anniversary , जीवन, कॅरिअर, फ़िल्में:

                                                           image source: Zee5

"पद्मश्री पुरुस्कार" से सम्मानित, 50 के दशक की सुप्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस दत्त अपने समय की एक कामयाब अदाकारा थी। राज कपूर और नरगिस की जोड़ी उस समय की प्रचलित जोड़ियों में से एक थी। 

 1 जून 1929 को कोलकाता में जन्मी नरगिस का आज 93वां जन्म दिवस है। आइए जानते हैं नरगिस के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें: 


  • जन्म : 1 जून 1929
  • जन्म : स्थान कोलकाता 
  • असली नाम : फातिमा राशीद
  •  पिता : उत्तमचंद मूलचंद
  • माता : जद्दनबाई (क्लासिकल गायिका) 
  • पति : सुनील दत्त
  • बच्चे : संजय दत्त, प्रिया दत्त ,नम्रता दत्त
  • पहली फिल्म : तमन्ना
  • कुल फिल्म : 55

  • 1935 में 5 साल की उम्र में पहली बार नरगिस ने एक बाल कलाकार के रूप में "तलाश- ए -हक" नाम की फिल्म में काम किया। 
  • फिल्म के क्रेडिट में नरगिस का नाम लिखा था "बेबी नरगिस" तब से ही उन्हें नरगिस के नाम से बुलाया गया। 
  • नरगिस को देखते ही सुनील दत्त को उनसे प्यार हो गया था। 
  • जब नरगिस बॉलीवुड में एक अभिनेत्री बन चुकी थी उस समय सुनील दत्त ऑल इंडिया रेडियो में रेडियो जॉकी थे। 
  • 1957 में पहली बार नरगिस ने सुनील दत्त के साथ "मदर इंडिया" में काम किया जिसमें सुनील दत्त ने नरगिस के बेटे का किरदार निभाया था। 
  • फिल्म के एक सीन को दर्शाते हुए दोनों को प्यार हो गया और 1958 में दोनों ने शादी कर ली। 
  • वैसे तो नरगिस की पहली पसंद राज कपूर थे लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। जिसके चलते नरगिस ने कई बार आत्महत्या करने की भी सूची। 
  • 58 साल की उम्र में नरगिस को अपने कैंसर के बारे में पता चला और 3 मई 1981 में नरगिस की मौत हो गई। 
  • 192 में नरगिस की याद में एक "मेमोरियल कैंसर फाउंडेशन" की स्थापना की गई। 
  • नरगिस के निधन के 3 दिन बाद ही संजय दत्त की पहली फिल्म "रॉकी" रिलीज हुई थी। 
  • नरगिस एक अभिनेत्री ही नहीं बल्कि एक समाज सेविका भी थी। 
  • राज कपूर के साथ नरगिस ने 16 फिल्में की थी। 
  • नरगिस का नाम राज्यसभा के लिए भी नामित किया गया था लेकिन उनकी बीमारी के चलते वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी। 

फिल्मी करियर को छोड़कर संभाला अपना घर:

सुनील दत्त से शादी करने के बाद नरगिस ने अपना घर और परिवार संभालने के लिए अपने करियर को छोड़ने में जरा भी हिचक नहीं की। "रात और दिन" नरगिस के करियर की आखिरी फिल्म थी।उनकी बेटी नम्रता का कहना है कि नरगिस काफी सादगी भरा जीवन जीती थी। 

"लेडी इन व्हाइट" के नाम से प्रसिद्ध थी : 
नरगिस को सफेद रंग की साड़ी काफी पसन्द थी। उन्हे ज्वेलरी पहनने का भी ज्यादा शौक नहीं था। 

नरगिस को मिले Award व सम्मान:

  • "पद्मश्री" 1958 सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए
  • 1958 "मदर इंडिया" सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री 
  • 1968 "रात और दिन" सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
  •  1950  "मदर इंडिया" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्म फेयर अवार्ड
  •  1968 "रात और दिन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 
  • नरगिस की फिल्म "मदर इंडिया" ऑस्कर के लिए भी नामित हुई थी । 


Comments