Recent Post

जर्सी मूवी [2022]कास्ट, रिव्यू, रेटिंग, स्टोरी | Jersey movie cast, review, rating and story



निर्देशन : गौतम टिन्नापुरी
Cast : शाहिद कपूर, मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर
IMDb rating : 8.3
1st day collection : 7.10 करोड़ (world wide) 
                                 4.70 (india)

कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर की दूसरी तेलुगु रिमेक जर्सी मूवी आखिरकार 22 April को सिनेमा घरों में रिलीज हो ही गयी। 28 अगस्त 2020 को कोविड के चलते रिलीज नहीं हो पायी थी और फिर KGF-2 के कारण फिल्म को दोबारा रिलीज नहीं हो पायी। 

क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म जर्सी तेलुगू फिल्म जर्सी की रिमेक है जिसको गौतम टिन्ना पूरी ने निर्देशित किया है । जर्सी मूवी हैदराबाद के एक रणजी खिलाड़ी अर्जुन तलवार के जीवन पर आधारित है जिसने कई रणजी मैच खेले लेकिन इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल ना हो पाने के कारण निराश होकर उसने क्रिकेट खेलना छोड़ दिया। एक लड़की से प्यार कर बैठा और उससे शादी करके सिंपल जीवन जीने लगा। घर की पूरी जिम्मेदारी उसकी बीवी के कंधे पर आ गयी। 
 कहानी में मोड तब आता है, जब अर्जुन का बेटा अपने बर्थडे पर 500 रुपए की इंडियन टीम की जर्सी गिफ्ट में मांगता है। बीवी पैसे देने से इंकार कर देती है और तमाम कोशिशों के बावजूद अर्जुन असफल हो जाता है। 
बेटे की नजरों में नकारा ना रहे और उसका हीरो बना रहे बस इसी कोशिश में 36 की उम्र में एक बार फिर मैदान में उतरता है। अब क्या अर्जुन अपने बेटे की ख्वाहिश पूरी कर पाता है या नहीं। ये तो आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चल पायेगा। 

क्यों नहीं देखनी चाहिए  शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी  ? 


अगर आपने तेलुगु फिल्म जर्सी देखी है, जिसमे एक्टर नानी ने अर्जुन का किरदार निभाया है, तो आपको शाहिद की जर्सी में कुछ भी नया देखने को नहीं मिलेगा। पूरी फिल्म कॉपी पेस्ट है। 

लेकिन अगर अपने ओरिजिनल फिल्म नहीं देखी है, आप इस फिल्म को देखना पसंद करेंगे। आप इस फिल्म को फैमली के साथ देख सकते हैं। फिल्म में प्यार, इमोशन, एक बाप की लाचारी, और गिरकर फिर से उठने का हौसला बखूबी दर्शाया गया है। 
एक सिंपल और स्वीट सी कहानी के जरिये दर्शकों को जोड़ा गया है। 

Image sources: gadgets360.com

Comments